Sunday, June 12, 2022

बॉलीवुड गीतों की बंदिश

इंग्लिश में एक कहावत है “You cannot please everyone”, यानी आप सभी को खुश नहीं कर सकते, वही हिंदी फिल्मी गीतों के लिए भी सच है. पिछले कुछ वर्षों में, ऐसे कई गाने हैं जिन्हें प्रतिबंधित या संशोधित किया गया है या कुछ लोगों या समूहों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के कारण कुछ शब्दों को म्यूट कर दिया गया था. ‘One man’s potion is another man’s poison’, यानी जो किसी के लिए औषधि है वो किसी अन्य के लिए ज़हर है. फिल्म के गीतकार या निर्माता को जो पसंद है वह आपत्ति करने वाले पक्ष को स्वीकार्य नहीं है. कारण कई हो सकते हैं - राजनीतिक, सामाजिक, सांप्रदायिक, जातिवादी, द्विअर्थी सामग्री आदि. यहाँ मैं कुछ जानेमाने और कुछ कम लोकप्रिय गीतों पर चर्चा करूँगा जिन्हें बदलाव से गुज़रना पड़ा.

मेरी सूची में पहला गीत मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक, 'आंधी' से है जिसके गाने मेरे पसंदीदा गीतकार, गुलज़ार द्वारा लिखे और मेरे पसंदीदा संगीतकार आरडी बर्मन द्वारा संगीतबद्ध किये गए थे. ये गीत है सलाम कीजिये, आली जनाब आए हैं... ये पांच सालों का देने हिसाब आए हैं, जिसे राजनीतिक कारणों से प्रतिबंधित कर दिया गया था. अब अगर आपने फिल्म देखी है, तो इसमें नायिका के गेट-अप और कहानी के प्लॉट के मामले में श्रीमती गांधी से कुछ समानता थी. अगर आप गाने के बोल सुनें, तो निश्चित रूप से इसमें राजनीतिक पुट था. ध्यान दें कि यह फिल्म उस समय रिलीज़ हुई थी जब देश तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती गाँधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौर से गुज़र रहा था. इसलिए न केवल गीत, बल्कि फिल्म पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था और बाद में जेपी सरकार आने पर ही डीडी पर प्रसारित की गई थी. हालाँकि अब भी आप इस गीत को AIR रेडियो (या फिर निजी स्टेशनों) पर नहीं सुनेंगे और न ही इसे टीवी पर देखेंगे. हालांकि यह यूट्यूब या अन्य ओटीटी चैनलों पर उपलब्ध फिल्म में मौजूद है. यह गीत वास्तव में भारत के किसी भी दौर, किसी भी क्षेत्र के लिए प्रासंगिक है.

मुझे याद है, 90 के दशक में, ऑडिशंस के बाद, मुझे विविध भारती के मुंबई केंद्र के लिए Casual Announcer, यानी आकस्मिक उद्घोषक (आज जिसे रेडियो जॉकी या आर.जे. कहा जाता है) के रूप में चुना गया था और लाइव प्रसारण के दौरान एक सप्ताह के प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था (आकस्मिक उद्घोषक एक अस्थायी उद्घोषक होता है जिसकी सेवाओं की आवश्यकता तब पड़ती है जब किसी दिन स्थायी रूप से आकाशवाणी द्वारा नियुक्त उद्घोषक नहीं आने वाला हो. ये और बात है कि जब मेरे पास प्रसारण करने के लिए पहली कॉल आई तो मेरी हिम्मत नहीं हुई, और फिर मुझे कभी कॉल नहीं आया).

ये डिजिटल से पहले के दिन थे जब स्पूल या एलपी रेकॉर्ड पर गाने बजाए जाते थे. 'आंधी' के रेकॉर्ड के जैकेट (कवर) पर इस गीत का नाम काट दिया गया था जो कि ऑन-एयर उद्घोषकों के लिए संकेत था यह गाना नहीं बजाया जाना है. मुझे यकीन है कि अगर किसी ने गलती से ऐसा किया होता, तो उसकी नौकरी तो यकीनन गई थी.

मेरी सूची में दूसरा गीत है - मेरा नाम आओ, मेरे पास आओ... तेरा नाम आओ, तो मेरा नाम जाओ  - जो देव आनंद अभिनीत 'ये गुलिस्तां हमारा' नामक एक कम ज्ञात फिल्म से है और इसे भी राजनीतिक कारणों से खामियाज़ा भुगतना पड़ा. गीत के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि यह उन केवल दो गीतों में से एक है जिसे डैनी ने हिंदी फिल्मों में गाया है (इसके अलावा दूसरा है 'काला सोना' का गीत सुन सुन कसम से जो खुद डैनी पर फिल्माया गया है). वैसे उल्लेखित, विवादित गीत महान हास्य अभिनेता, जॉनी वॉकर और जयश्री टी. पर फिल्माया गया था. अब पढ़ने वाले को हैरानी होगी कि गीत की पंक्तियों में इतना विवादित क्या है. खैर, फिल्म की कहानी भारत-चीन सीमा पर एक छोटे से गांव पर आधारित है. और गीत को जिस तरह से संगीतबद्ध करके गाया गया है, उससे उसमें नाम और आओ शब्द के बीच कोई गैप नहीं है और इसलिए यह सुनने में 'माओ' (महान चीनी नेता माओ-त्से-तुंग) जैसा लगता है. बहुत अजीब बात है ना? खैर, किसी विवाद या मुश्किल से बचने के लिए, गीत को बरकरार रखा गया, लेकिन फिल्म में मेरा/तेरा नाम आओ वाले हिस्से को हर जगह बस काट दिया गया है. तो संपादन के बाद यह गीत स्क्रीन पर बहुत ही अजीब और अर्थहीन लगता है. हालांकि पूर्ण गीत ऑडियो रूप में उपलब्ध है. (संगीत प्रेमियों को इसे पढ़ने के बाद पूर्ण गीत और सम्पादित संस्करण, दोनों को सुनना चाहिए).

सूची के अगले गीत को, उस गीत में प्रयुक्त शब्द के कारण सामाजिक मुद्दों की वजह से संपादित करना पड़ा था. 80 के दशक या उससे पहले पैदा हुए सभी लोगों ने इसे जरूर सुना होगा. यह गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म खुद्दार से है. जो अलीशा चिनॉय द्वारा गाया गया यह एक डांस गीत है जिसके बोल थे सेक्सी, सेक्सी, सेक्सी मुझे लोग बोलें, हाय सेक्सी, हैलो सेक्सी, क्यू बोलें. मीडिया में सेक्सी शब्द के बारे में बहुत बातें उछली थी, यहाँ तक कि फिल्म रिलीज़ के लिए गाने को बेबी, बेबी, बेबी मुझे लोग बोलें, इस तरह से पुनः डब करके फिल्म में डालना पड़ा जिसमें हर जगह सेक्सी की जगह बेबी कर दिया गया. रिलीज़ से बहुत पहले जारी किए गए ऑडियो टेप में गीत जैसा था वैसा ही रहा (पहले से बिक चुके और वितरित हो चुके टेप्स का कोई क्या कर सकता है).

हालाँकि, यहाँ एक दिलचस्प बात ध्यान देने योग्य है. इस विवाद से कुछ महीने पहले, उसी स्टार जोड़ी की एक और फिल्म में एक गाना था, मेरी पैंट भी सेक्सी, मेरी शर्ट भी सेक्सी, ये रूमाल भी सेक्सी है. लेकिन ये गाना अछूता रहा. कैसे और क्यों? मेरे दिमाग में कोई जवाब नहीं आता सिवाय इसके कि निर्जीव वस्तु जैसे शर्ट या पैंट को सेक्सी कहा जा सकता है, लेकिन लड़की को नहीं. या फिर किसी लड़के द्वारा इस शब्द का इस्तेमाल करना ठीक है लेकिन लड़की के लिए नहीं?

चर्चा के तहत अगले दो गाने हैं जिनका संपादन किया गया है - एक गैर-फिल्मी एल्बम का टाइटल सौंग आयशा (नदीम-श्रवण संगीतकार जोड़ी के नदीम द्वारा गया) और दूसरा - या मुस्तफा, या मुस्तफा. इन नामों को बदलकर  'सायशा' और 'या दिलरुबा' कर दिया गया क्योंकि गाने में जो मूल नाम थे वे इस्लामी धार्मिक ग्रंथों में उल्लेखित दो चरित्रों के नाम हैं. इसी तरह 'हम' के प्रसिद्ध गीत जुम्मा चुम्मा दे दे, जुम्मे के दिन किया चुम्मे का वादा को रीलिज़ के दौरान फिल्म में सेंसर नहीं किया गया था, हालांकि इसे सरकारी रेडियो पर अनौपचारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था (यह वह समय था जब कोई निजी चैनल नहीं थे और आकाशवाणी का एकाधिकार था). कारण शायद जुम्मा शब्द का प्रयोग था जिसका अर्थ शुक्रवार होता है और इसमें खुले तौर पर चुंबन का निवेदन भी था.

अब आते हैं उन गानों पर जिनमें कुछ जातिवादी संदर्भों के कारण उनमें संशोधन और संपादन की आवश्यकता पड़ी. एक फिल्म जिसने व्यावसायिक रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन सादगीपूर्ण प्रस्तुति और इरफ़ान खान के अभिनय के कारण मुझे ये फिल्म काफी पसंद आई थी. इसका फिल्म का नाम था बिल्लू. यह कृष्ण-सुदामा की कहानी का एक आधुनिक संस्करण था जहां नायक इरफान, पेशे से बिल्लू नमक नाई की भूमिका निभाते हैं. अब मूल रूप से फिल्म का नाम 'बिल्लू बार्बर' रखा गया था. लेकिन विशिष्ट समुदाय के विरोध के बाद नाम को छोटा करके सिर्फ बिल्लू कर दिया गया. इसके अलावा, शीर्षक गीत में, गुलज़ार द्वारा लिखे गए बिल्लू भयंकर के मुखड़े में एक हिस्सा था, बिल्लू से बड़ा हज्जाम नाही रे, सारी दुनिया में ऐसा कौनो नाम नाही रे, जिसे रिलीज़ के समय इस जातिसूचक शब्द को म्यूट करना पड़ा. अब अगर आप इस गाने का वीडियो देखते हैं, तो एडिट इतना खराब है कि कहीं-कहीं आपको हज्जाम शब्द का '' सुनाइ देता है. यह न केवल अजीब बल्कि भद्दा भी लगता है, क्योंकि गाने में कई बार अचानक से खाली स्थान आ जाता है.

एक और ऐसा ही उदाहरण है गुलज़ार द्वारा लिखा गया एक और गीत फिल्म 'आजा नचले' से है जिससे लाखों दिलों पर राज करने वाली, ​​​​नृत्य सुंदरी, माधुरी दीक्षित ने फ़िल्मों में वापसी की थी. यहां शीर्षक गीत में मूल रूप से एक पंक्ति थी मोहल्ले में कैसी मारामार है, बोले मोची भी खुद को सुनार है जिसे बाद में लोगों की आपत्ति के कारण फिल्म में बदलकर मोहल्ले में कैसी मारामार है, मेरे दर पे दीवानों की बहार है ऐसा कर दिया गया. मज़े की बात यह है कि उपरोक्त दोनों मामलों में (या इसी तरह का कोई अन्य मामला जैसे राम-लीला, पद्मावती, पृथ्वीराज का नाम बदलकर क्रमशः गोलियों की रास लीला: राम लीला, पद्मावत, सम्राट पृथ्वीराज कर दिया गया था) आपत्ति हमेशा दर्ज होती है रिलीज़ से कुछ दिन पहले या अक्सर उसी सप्ताह में. अब फिल्मों के शीर्षक का प्रचार किया जाता है और फिल्म रिलीज़ से बस कुछ दिन पहले. फिल्म का शीर्षक, फिल्म के गाने बहुत पहले जारी हो जाते हैं. गाने मूल शब्दों के साथ सुने, पसंद किये जाते हैं और लोकप्रिय होते हैं. लेकिन आपत्तियां अंतिम समय में ही आती हैं. कैसे? क्यों? इसे समझने के लिए किसी को शरलॉक होम्स बनने की आवश्यकता नहीं है. ज़ाहिर है, आखिरी वक़्त पर आपत्ति करने का कारण सौदेबाज़ी (ब्लैकमेलिंग कह सकते हैं) और कुछ लाभ हासिल करना है.

इसके बाद आते हैं कुछ ऐसे गीतों पर जिनमें प्रत्यक्ष रूप में द्विअर्थी शब्द हैं लेकिन आश्चर्यजनक रूप से वो बख्श दिए गए. उनमें से कुछ हैं, फिल्म विधाता का सात सहेलियां खड़ी-खड़ी, तथा उसके अलावा पड़ोसन अपनी मुर्गी को रखना संभल, मेरा मुर्गा हुआ है दीवाना (जानकार हैरानी होगी कि इसे अमिताभ पर फिल्माया गया था) / ये मालगाड़ी, तू धक्का लगा / चोली के पीछे क्या है / हम तो तंबू में बंबू लगाये बैठे (इसमें भी अमिताभ) / भाग भाग डीके बोस / खड़ा है खड़ा है, तेरे डर पे खड़ा है / चढ़ गया ऊपर रे, अटरिया पे लोटन कबूतर रे , तेरी ले लूं, बाहें, बाहों में (दादा कोंडके की फिल्म जो आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वह अपनी मराठी फिल्मों में बहुत सारे दोहरे अर्थ वाले संवादों और गीतों का उपयोग करने के लिए जाने जाते थे. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने लगातार सात सिल्वर जुबिली फ़िल्में देकर रेकॉर्ड बनाया). बल्कि, मुझे तो लगता है कि अगर कोई किशोर और आशा का गाया, आंखों में क्या जी? रूपहला बादलगौर से सुने, तो उन्हें शायद आखिरी पंक्ति से लेखक के शरारती इरादों का आभास हो सकता है, और ये पंक्ति है आँचल में क्या जी?… अजब सी हलचल.

ऐसे और कई गाने हैं जिनमें गीतकार के शरारती आशय का अनुमान लगाना ज़्यादा मुश्किल नहीं है. यदि ऊपर उल्लेखित सारे गीतों को देखा जाए, तो यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि अधिकांश मामलों में, विरोध केवल स्वार्थी कारणों से होता है या सम्बंधित अधिकारी किसी भी विवाद से बचने के लिए एक सुरक्षित रास्ता अपनाते हैं जिससे उनपर किसी एक पक्ष के प्रति पूर्वाग्रह रखने का आरोप न लग पाए.

आशा है ये लेख पढने में दिलचस्प लगा हो. उपरोक्त लेख वर्षों से फ़िल्म-प्रेमी होने के नाते मेरे द्वारा देखने, सुनने, पढ़ने और अनुमान लगाने का नतीजा है. इसपर कृपया बेझिझक टिप्पणी, प्रशंसा या आलोचना करें, या फिर उससे बेहतर है कि यदि ऐसा कोई गीत छूट गया है, तो बताएं या ऊपर चर्चा किए गए गीतों में कोई बात या मुद्दा रह गया हो, तो उसे जोड़ें.

धन्यवाद

धर्मेंद्र जैन

Saturday, June 11, 2022

BOLLYWOOD SONGS KA ‘BANNED’ BAJ GAYA
 
As the saying goes, "You cannot please everyone", the same is true for Hindi film songs too. Over the years, there have been several songs that have been banned or modified or some words muted due to objections raised by certain groups. One man's potion is another man's poison. What the lyricist or the producer of the film likes is not acceptable to the objecting party. Reasons could be several - political, social, communal, casteist, suggestive content etc. Here I will discuss some popular and some lesser known songs that had to go under the knife.
The first in my list is from one of my most loved films 'Aandhi', whose songs were penned by my fav lyricist, Gulzar & composed by my fav composer RD Burman. The song in question is Salam kijiye, aali janab aaye hain,.. ye paanch salon ka dene hisab aaye hain, which was banned due to political reasons. Now if you have seen the film, it had some kind of semblance to Mrs Gandhi in terms of looks and the plot. If you listen to the lyrics of the song, it certainly had political tones to it. Note that this film was released around the time when the country was going through the emergency imposed by the then PM, Mrs G. So not just the song, but even the film was banned and was later aired on DD only when the JP government came to power. However even now you will not hear this song on AIR radio (or private stations for that matter) nor see it on TV. However it is present in the film available on YouTube or other OTT channels. The lyrics actually hold relevance in any era, any area, in India.
I remember, in the late 90s, I was selected as a Casual Announcer or आकस्मिक उद्घोषक (today more popularly known as a Radio Jockey or RJ) for Vividh Bharti Mumbai Centre after giving auditions and had to undergo a week’s training during the live broadcast of programmes on AIR (A Casual Announcer is a temporary announcer whose services are required when the permanently AIR appointed announcers wouldn’t be coming in on a given day. It’s a different matter that I developed cold feet when the first call came to me to go live for a session, and thereafter I never got one).
These were the pre-digital days when songs were played on spools or LP records. On the jacket (cover) of the vinyl disc of ‘Aandhi’, this particular song name was struck off, as a sort of instruction to the on-air announcers that this song is NOT to be played. I’m sure if one had done it by mistake, his head would have rolled. 
The second song in my list – Mera naam aao, mere paas aao.. tera naam aao, to mera naam jao, from a lesser known movie called ‘Ye Gulistaan Hamara’, starring Dev Anand, again bore the brunt due to political reasons. An interesting trivia about the song is that it is one of the only two songs that Danny has sung in Hindi movies (the other one being Sun sun kasam se from ‘Kala Sona’ picturised on Danny himself). However, this song in question was picturised on the great comedian, Johny Walker and Jayshri T. Now one would wonder as to what is so sensitive in the opening lines of the lyrics. Well, the movie plot was based in a small village on the Indo-China border. And if you listen to the song, the way it’s been composed and sung, there is no space between naam and aao and hence it sounds like ‘Mao’ (the great Chinese leader Mao-Tse-Tung). Isn’t it funny? In order to avoid complications, the song is retained but with the Mera/tera naam aao in the film simply chopped off. So the song looks & sounds very weird and meaningless on screen after the edit. The full version though is available in audio. (Music buffs must listen to both, the full and the truncated version after reading this).
The next song in the list had to be edited out due to social issues due to the word used in the lyrics. All those born in the 80s or before that would have certainly heard this one. It’s from the movie Khuddar starring Govinda & Karishma Kapoor. It’s a dance number that goes Sexy, sexy, sexy mujhe log bolein, Hi sexy, hello sexy, kyu bolein sung by Alisha Chinoi. I remember a lot of hue and cry in media then about the word sexy, so much so that for the film release, the song had to be redubbed to Baby, baby, baby mujhe log bolein and so on, with Baby replacing Sexy in the entire song. The audio tapes released much earlier had the song as it is (can’t do much about the tapes already sold and distributed in public).
However, there an interesting point to be noted here. Just a few months before this episode, there was another song in another movie with the same star pair that went Meri pant bhi sexy, meri shirt bhi sexy, ye rumal bhi sexy hai. But that went through untouched, unscathed. How and why? No possible reasoning comes to mind except that one can call an inanimate object like a shirt or pant, sexy, but not a girl. Or is it okay for a guy to use the term but not a girl?
The next two songs under discussion and that underwent an edit are – a title song ‘Ayesha’ from a non-film album of the same name by Nadeem Saifi (of Nadeem-Sharavan duo) and ‘Ya Mustafa, ya mustafa’. They were replaced by the words ‘Sayesha’ and ‘Ya Dilruba’ as the original names are those that appear in Islamic religious texts.
Likewise the famous song Jumma Chumma de de, Jumme ke din kiya chumme ka waada from ‘Hum’ was not censored in the film during its release, however it was sort of unofficially banned on sarkari radio (this was the time when there was no private radio channels and AIR had a monopoly). Reason perhaps was the usage of the word Jumma which means Friday, and also soliciting a kiss openly.
Now coming to songs that needed editing due to some casteist references in them.
A film that didn’t do too well commercially, but I quite liked for its simplicity & Irfan Khan’s performance is ‘Billu’. It was a modernized version of the story of Krishna-Sudama, where the protagonist, Irfan plays Billu, a barber by profession. Now originally the film was titled as ‘Billu Barber’. But after opposition from the community, the name had to be shortened to just ‘Billu’. Besides, in the title song, Billu Bhayankar penned by Gulzar, the a part in the mukhda went, Billu se bada hajjam naahi re, sari duniya mein aisa kauno naam naahi re, the casteist term had to be muted in the film during release. So if you see the video of this song, the edit is so bad that at places you can actually hear the letter ‘ha’ of hajjam. It sounds not only horrible but funny too with muted spaces appearing several times in the song.  
Another, similar example of a song, again written by Gulzar, is from the film ‘Aaja Nachle’ which marked the come-back for the queen of millions of hearts, the dancing diva, Madhuri  Dixit. Here the title song originally had a line Mohalle mein kaisi maaramaar hai, boley mochi bhi khud ko sunar hai which was then changed in the film to Mohalle mein kaisi maaramaar hai, mere dar pe deewanon ki bahar hai due to objections from the people of the caste specified.
What is interesting is that the objections in the above two cases, (or any other similar case like the renaming of the films Ram-Leela, Padmavati, Prithviraj to Goliyon ki raas leela - Ram Leela, Padmavat, Samrat Prithviraj respectively) always comes in just a few days before release, often in the same week. Now the titles of the movies are publicised and announced long before the movie release, the audio of films is released much before the movie. The songs get heard, liked, and popularised with the original content. But the objections come in only at the last minute. How? Why? It doesn’t need much of Sherlockism to decode. Obviously, the eleventh hour arm twisting & negotiating (read blackmailing) involved is to gain some benefits.
Then there are several ones with suggestive undertones that surprisingly got spared the cuts. Some of them being, the very famous one from film Vidhata, Saat saheliyan khadi khadi, followed by Padosan apni murgi ko rakhna sambhal, mera murga hua hai deewana (surprisingly, picturised on Big B),Ye maalgadi, tu dhakka laga, Choli ke pichhe kya hai, Hum to tambu mein bamboo lagaye baithe (again involving Big B), Bhag bhag DK Bose, Khada hai, khada hai, tere dar pe khada hai, Chadh gaya upar re, atariya pe lotan kabootar re, Teri le loon, bahein, bahon mein (by Dada Kondke which is not surprising as he was known to be using a lot of double meaning dialogues and songs in his Marathi films. What is interesting is that he holds a record of seven back-to-back silver jubilees as a director/producer). In fact, I feel that if one heard the very famous duet of yesteryears by Kishore & Asha, Ankhon mein kya ji? rupahla badal…, he could perhaps get an inkling of the writer’s naughty intent from the last line that goes Aanchal mein kya ji?… ajab si hulchul.
There are several more that are far too suggestive in nature that there is nothing left to imagine further.
If one were to go through the songs above, it seems pretty clear that in most of the cases, the opposition is only for selfish reasons or the authorities tread a safe path to avoid any controversy or being labeled as prejudiced to one side.
Hope this made an interesting reading. All the above cases are from my own personal observations and experiences as a Hindi movie buff over a period of years. Please feel free to comment, laud, criticize, or better still add a song that’s been missed out, or an additional point or trivia in the ones discussed above.
Thank You.
 
Dharmendra Jain

Tuesday, January 29, 2013

A letter to Mr Rehman Malik

Janab Malik Sahab, Salam aalaikum.

This is in reply to your concern about the security threat to our Shahrukh Khan. We appreciate your concern for the minorities in India. But let me also tell you about the status, the respect, the love, the following, the equality they enjoy in India.

Starting with Shahrukh himself, he along with the other two Khans are the undisputed kings of Hindi cinema today and I don't see them being toppled in the next few years at least. Yusuf Khan fondly known as Dilip Kumar, apart from having a huge, huge fan following in India and overseas is a school of acting in himself. Sir, he too is a Muslim. And among the leading ladies, how many names do you want? Nargis, Meena Kumari, Madhubala, Waheeda Rahman, Saira Banu...! Mohammad Rafi, one of the most popular singers of his times, is from the same community. Rahat Fateh Ali Khan, Atif Aslam, and many other performers are not just Muslims but Pakistanis too, but look at the popularity and fan following they enjoy in India! And all these names are popular across ages, gender, sections, geographical locations, and yes, faiths, in India.

Tell me of a member of ANY minority community of YOUR country who enjoys the same treatment in YOUR country. Tell me of any performer from India who has been allowed to perform in YOUR country.

Talk of sports. Muslim cricketers have not played a key role in Indian cricket but have also been at the helm, eg Azharuddin, Pataudi. And in hockey, Zafar Iqbal & Md Shahid have led the national teams at international events. Sir, tell me of cricketers from ANY minority community who have made it big in YOUR country? Apart from Danish Kaneria & Anil Dalpat, anyone? And these names too would sound aliens to most. Yusuf Yohana, a Christian, perhaps the only one who made it big but he too converted to Islam mid-way through his career.

Minority community members have not only headed state governments but been honoured as the Head of the State in India. The first was Fakhruddin Ali Ahmed way back in 1975, followed by A P J Abdul Kalam, who was by far the most popular and humble President this country ever had, before being the head of India's space research organisation. Any one example from you, Sir?

Abdul Hamid has been decorated with the highest gallantry award, the Paramvir Chakra. Sir, any minority names awarded the Nishan-e-Haider? I. H. Latif had risen to become the Air Chief Marshal (the highest rank in the Indian Air Force). And many more names who have risen to the 2nd and 3rd highest ranks in the three armed forces. I am waiting for answers from you.

Hidayatullah, Hamid Beg and A M Ahmadi have been Chief Justices of the Supreme Court of India. And there are many other names who have served as the hon'ble judges of the Supreme Court. Sir, please enhance my GK by telling me of some instances in YOUR country.

Sir, here some state governments are talking about special privileges like reservation in promotion to the Muslim community (right or wrong is the subject for another debate). And in YOUR very own country, some of your own brethren are treated as second grade citizens for being Muhajirs.

The categories could be many, the list endless. So Mr Malik, request you to please mind your own business, protect your own people, and guard your own turf which is being blasted every now and then by those patronised by your own government. And please also get treated for your 'foot-in-the-mouth' ailment whose symptoms we are subjected to so often in media . As far as we are concerned, we know how to take care of our own people irrespective of which faith they belong to.

Unsincerely,
DJ

Saturday, February 6, 2010

A country of painters

I do not travel by the Mumbai local trains often these days. But just the other day I had an opportunity to do so. Waiting at the Charni Road station at an off-peak hour I saw an empty, mauve coloured train passing by idly, probably returning to the yard. For those who are not from Mumbai city, would like to inform that in the last few years, the dull brick-red rakes have been replaced by warm mauve rakes and bright canary yellow rakes with brighter, better interiors.

I saw the sides of the rakes plastered with a great number of streaks of red and maroon, of different sizes and shapes. As the train advanced, I could notice that the sides of not one door or a window was minus the tobacco and paan streaks. The passengers had been generous enough not to spare a single one with fountains emerging from the oral route. The mauve base provided a perfect canvas for the display of people’s creativity. On second thoughts, I felt that the old dirty brown rakes were better; at least they provided a camouflage to some extent.

Why do we have to be what we are? Why do we have to indulge in such shameful acts? Those responsible for this must be a very small fraction of the masses. And they are the ones who decide what the city will look like. And it’s not just this city. Or only the local trains. Visit any city, any public place. Railway stations, compartments, government offices and hospital walls & corners, street walls, parks, you name it. Litter and tobacco stains will be the most prominent part of any facade.

And the same set of people on an overseas trip of a developed nation (if they are fortunate enough) will think ten times before spitting or littering. Or for that matter, even here they would refrain from doing so in a private office or hospital. In air planes. Do we spit in our own homes? Then why spit in a public place. Because it doesn’t belong to us? Says who?

How does it come to an end? Expecting the administration to be strict and put a tab on it is too much. It’s been tried before far too often. Besides, the administration has far bigger responsibilities (how successfully they manage to fulfil those is another topic of debate), than keeping a check on this national hobby of ours. I think it has to come from within us. We as responsible citizens need to put a stop to our zeal to display our creative abilities. The next time one of us decides to spits paan or tobacco, let’s pause for a moment and have a close look at the collage created earlier by some of our brethren and visualise how nice the place would have looked without the ‘Hussains’ of the world in action. And decide for ourselves what we want. The choice is ours.